भ्रमित ना हों : भारत में सूर्य ग्रहण पर सूतक और धार्मिक महत्व नहीं रहेगा, पूरे दिन की जा सकेगी पूजा-पाठ

हिमशिखर धर्म डेस्क

Uttarakhand

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को होगा। खास बात है कि ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इसका सूतक और धार्मिक महत्व भी नहीं रहेगा। जिससे शनिवार को अमावस्या पर स्नान-दान और पूजा-पाठ पूरे दिन की जा सकेगी।

ये ग्रहण अन्टार्कटिका और दक्षिण महासागर से दिखाई देगा। आंशिक सूर्य ग्रहण अफ्रीकी महाद्वीप की कुछ जगहों से दिखेगा। खासतौर से दक्षिण अफ्रीका, नामिबिया, दक्षिण अमेरिका के कुछ दक्षिणी हिस्सों, हिन्द महासागर में कुछ जगह, दक्षिण अटलान्टिक महासागर और ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप के कुछ जगहों पर दिखाई देगा।

Uttarakhand Uttarakhand

दक्षिण अफ्रीका में दिखेगा सूर्य ग्रहण

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

दक्षिण अफ्रीका में केप टाउन और जॉर्ज, नामिबिया में स्वाकोपमुण्ड और ऑस्ट्रेलिया में मेलबोर्न और होबार्ट में ये आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। बताया जा रहा है कि ये पूर्ण सूर्य ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10.59 पर शुरू होगा। इस ग्रहण के मध्य का समय दोपहर 1.04 रहेगा। इसके बाद दोपहर 03.07 तक ये सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा। इस ग्रहण की पूर्णता का समय 1 मिनट 57 सेकंड रहेगा। यानी इस अवधि में सूर्य पूरी तरह चंद्रमा की छाया में छिप जाएगा।