बेटियों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई:सीडीएस रावत और पत्नी मधुलिका की अस्थियां गंगा में विसर्जित

हरिद्वार।

Uttarakhand

सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। जनरल रावत की दोनों बेटियां कृतिका एवं तारिणी ने अपने पिता एवं मा की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

शनिवार सुबह दोनों बेटियों ने दिल्ली के बरार स्क्वायर से सीडीएस रावत की अस्थियों को चुना और फिर हरिद्वार के लिए रवाना हुईं। रावत परिवार के हरिद्वार पहुंचने पर पंडितों ने गंगा घाट पर पारंपरिक पूजन किया, इसके बाद अस्थियां गंगा में प्रवाहित हुईं। इस दौरान सेना की ओर से अंतिम सलामी दी गई। वीआईपी घाट पर सेना का बैंड और टुकड़ियां भी मौजूद रहीं।