पूर्व काबीना मंत्री लाखीराम जोशी बोले-टिहरी में विजय संकल्प यात्रा रही सफल

नई टिहरी।

Uttarakhand

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का टिहरी में सफल आयोजन रहा। इसके लिए पूर्व काबीना मंत्री लाखीराम जोशी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं, जिसका परिणाम विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के तौर पर भाजपा को मिलेगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

चंबा में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक लाखीराम जोशी ने कहा कि सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने यात्रा में उत्साह के साथ कार्य किया। कहा कि विजय संकल्प यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और उमंग पैदा हुआ है। कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश को भयमुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के लिए काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी देश व सीएम पुष्कर धामी प्रदेश में विकास कर रहे हैं। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से दोबारा जीत दर्ज करेगी। पूर्व मंत्री ने टिहरी में विजय संकल्प यात्रा में पहुंचे अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, टिहरी सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा नेता शौर्य डोभाल का आभार प्रकट किया।