विधानसभा चुनाव 2022:पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली

Uttarakhand

चुनाव आयोग आज 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान पांच राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 6 से 8 चरण में, जबकि पंजाब में 3 चरण में चुनाव कराने की योजना है। उत्तराखंड और गोवा में एक ही चरण में, जबकि मणिपुर में 2-2 चरण में चुनाव कराए जा सकते है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बता दें कि पिछले काफी दिनों से पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों को लेकर चुनाव आयोग का मंथन जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा सत्र इस साल पूरे हो रहे हैं, जिसे लेकर होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान होना बाकी है।