भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की

उज्जैन

Uttarakhand

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार सुबह उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की आरती में शामिल हुए। वे सुबह 7.30 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। राज्यपाल शिव भक्ति में रमे हुए नजर आए।

राज्यपाल ने महाकाल की पूजा की

Uttarakhand Uttarakhand

दरअसल, विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल की नगरी उज्जैन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शुक्रवार देर रात उज्जैन पहुंच गए थे। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह वह महाकाल मंदिर में पहुंचे। जहां कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए बैरिकेड्स के पीछे से आरिफ़ मोहम्मद खान ने पुजारी द्वारा विधि विधान से पूजन करवाया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

बाबा महाकाल से की यह प्रार्थना
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बाबा महाकाल को भोग लगाया और आरती उतारी। साथ ही टीका लगाकर आशीर्वाद लिया। राज्यपाल ने महाकाल से देश का कल्याण, विकास और प्रगति के लिए कामना की। इतना ही नहीं राज्यपाल ने भोलेनाथ से विश्व को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की।