सीएम योगी ने और समृद्ध की सामाजिक समरसता की परंपरा, मकर संक्रांति पर दलित के घर खाई खिचड़ी

गोरखपुर

Uttarakhand

मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार दोपहर झुंगिया स्थित दलित समाज के अमृतलाल भारती के घर सहभोज में शामिल होकर सामाजिक समरसता का बड़ा संदेश दिया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर अमृतलाल भारती के घर पहुंचे और यहां पर उन्होंने दलित कार्यकर्ता के साथ चटाई पर बैठकर पत्तल में खिचड़ी खाई। सीएम योगी ने यहां कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, जमीन पर बैठकर प्रेमभाव से खिचड़ी खाई और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की उस परंपरा को और समृद्ध किया जिसे उन्होंने जातीय भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ाया था। सीएम योगी का यहां बेहद सादगी भरा अंदाज दिखाई दिया। वो हाथों से खिचड़ी खाते हुए नजर आए। सीएम योगी ने इसके लिए भारती का धन्यवाद भी कहा।