विधानसभा चुनाव 2022:उजपा ने घोषित किए तीन और प्रत्याशी, जानें नाम

नई टिहरी

विधानसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड जन एकता पार्टी ने आज तीन और सीटों पर टिकट की घोषणा की है।

पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने बताया कि धनोल्टी सीट से जयनारायण बहुगुणा, पौड़ी से ओंकार कोहली और कर्णप्रयाग सीट से डा. मुकेश पंत काे टिकट दिया गया है।