रोड़ सुरक्षा पर बड़ा फैसलाःआठ यात्रियों तक के वाहनों के लिए छह एयरबैग अनिवार्य : नितिन गडकरी

रोड सेफ्टी को और बेहतर करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से सड़क पर दौड़ने वाली हर कार में पैसेंजर को अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी है।


नई दिल्ली

Uttarakhand

भारतीय बाजार में बिकने वाले वाहनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अकसर चिंताएं जाहिर की जाती रही हैं। इन चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने आठ लोगों को ले जाने वाले मोटर वाहनों के लिए न्यूनतम छह एयरबैग अनिवार्य करने के लिए जीएसआर अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दे दी है। यानी अब हर सेगमेंट की कार में 6 एयरबैग का होना अनिवार्य होगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

अभी ये साफ नहीं हुआ है कार में 6 एयरबैग्स कब से अनिवार्य किए जाएंगे। इसे लेकर फिलहाल गडकरी ने तारीख का एलान नहीं किया है। हालांकि, ये साफ है कि अब कार की सवारी ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। अभी किसी भी कार के बेस वैरिएंट में 2 एयरबैग्स मिलते हैं। इसमें एक ड्राइवर और दूसरा फ्रंट पैसेंजर के लिए होता है।