राजपथ पर देवभूमि उत्तराखंड की झांकी आएगी नजर : बदरीनाथ मंदिर, टिहरी डैम और डोबरा चांठी पुल की भव्यता की दिखेगी झलक

Uttarakhand

देहरादून।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

आगामी 26 जनवरी को इस साल देश 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस साल दिल्ली के राजपथ पर आयोजित होने वाली भव्य परेड में एक बार फिर आप देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरत झांकी का दीदार कर सकेंगे। इस झांकी में विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर, टिहरी डैम, हेमकुंड साहिब, डोबरा चांठी पुल की भव्यता एवं दिव्यता को दर्शाया जाएगा। केंद्र सरकार सभी राज्यों से आए झांकियों के माडल को देखने के बाद कुछ राज्यों की झांकी को मंजूरी प्रदान करती है। 2021 में उत्तराखंड की झांकी केदारखंड के माडल को स्वीकृति मिली थी। 12 राज्यों में से हमारी देवभूमि की झांकी का चयन होना, समस्त प्रदेश वासियों के लिए गौरव की बात है।