CDS बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने सीएम धामी से मुलाकात की, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

देहरादून

Uttarakhand

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने सीएम धामी से मुलाकात की है। जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत जल्द के भाजपा में शामिल होने की बात की जा रही  है, लेकिन हम अभी पुष्टि नहीं करते हैं।

सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि, आज दिल्ली में देश के प्रथम CDS और उत्तराखण्ड के अभिमान स्वर्गीय श्री बिपिन रावत जी के भाई कर्नल विजय रावत जी से भेंट की। बिपिन रावत जी व उनके परिवार द्वारा की गई राष्ट्रसेवा को हमारा नमन है। मैं सदैव उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड बनाने हेतु कार्य करता रहूंगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand