मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में 85 ट्रेनी IAS सहित कर्मचारी हुए संक्रमित

मसूरी

Uttarakhand

उत्तराखंड में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में कोविड का बड़ा विस्फोट हुआ है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 85 ट्रेनी आईएएस अधिकारी और कर्मचारी एक साथ कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद अकादमी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

रविवार को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के ट्रेनी आईएएस अधिकारी और कर्मचारी अकादमी परिसर में आए थे, जिसमें से 442 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों और कर्मचारियों का देहरादून रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आरटी-पीसीआर टेस्ट किए गए थे। वहीं करीब 40 लोगों का मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था, जिसकी मंगलवार की देर शाम को रिपोर्ट में 85 ट्रेनी आईएएस अधिकारी के साथ कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

नोडल अधिकारी डॉक्टर राजीव दीक्षित ने बताया कि रविवार को आईएएस ट्रेनिंग अधिकारियों के साथ कर्मचारियों के आरटी-पीसीआर टेस्ट किए गए थे, जिनकी मंगलवार की देर शाम को रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि 85 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों के साथ कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं।