देहरादून।

Uttarakhand

शुक्रवार देर रात ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर सात मोड़ पर तीन कारें आपस में टकरा गयी, जिसमें एक कार पलट गई घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से एम्स अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया है, जहां तीनों का उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात शुक्रवार की है  ऋषिकेश-देहरादून रोड पर सात मोड़ के पास  दो कार आमने-सामने टकरा गई। बताया जा रहा है दोनों वाहनों की गति अत्यधिक तेज थी। घने कोहरे और अंधेरे के कारण पीछे से आ रही एक अन्य कार जो कि अत्यधिक गति मे थी वह भी इन दोनों दुर्घटनाग्रस्त कारो से टकरा गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वहीँ टक्कर लगने के बाद एक कार सड़क के किनारे पलट गई।

Uttarakhand Uttarakhand

इनमें से एक आल्टो कार पौड़ी से देहरादून जा रही थी,  जबकि डोईवाला की ओर से आ रही एक आइ-10 कार की इस कार से टक्कर हो गई। जबकी अन्य  एक तीसरी कार भी इन से टकराकर सड़क के किनारे पलट गई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

वाहन सवार यात्रियों ने किसी तरह से वाहन के भीतर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। जिन्होंने 108 पर सूचना की। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में तीन लोग घायल  हुए हैं। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से एम्स अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है।