उत्तराखंड के चुनावी रण में PM मोदी कल से भरेंगे हुंकार, जन चौपाल के माध्यम से गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां

देहरादून।

Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में जन समर्थन जुटाने के लिए शुक्रवार को पहली वर्चुअल रैली के जरिये मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे। वर्चुअल रैली को ‘जन चौपाल’ का नाम दिया गया है। पीएम मोदी  4 फरवरी को जन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ के मतदाताओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ये रहेंगे वर्चुअल जनसभा के कार्यक्रम…..

– 4 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अल्मोड़ा लोकसभा सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल जनसभा को करेंगे संबोधित।

– 6 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल जनसभा को करेंगे संबोधित।

Uttarakhand Uttarakhand

– 8 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, टिहरी  लोकसभा सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल जनसभा को करेंगे संबोधित।

– 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरिद्वार लोकसभा सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल जनसभा को करेंगे संबोधित।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

– 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नैनीताल लोकसभा सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल जनसभा को करेंगे संबोधित।