योगी ने शिव का रुद्राभिषेक कर गुरु का लिया आशीर्वाद: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में योगी आज करेंगे गोरखपुर से नामांकन

लखनऊ।

Uttarakhand

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर में अपना पर्चा भरेंगे। पांच बार से सांसद योगी पहली बार गोरखपुर में शहर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 33 सालों से भाजपा का कब्जा है। योगी के नामांकन में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह गोरखपुर पहुंच चुके हैं। यह पहली बार है, जब शाह किसी के नामांकन में शामिल हो रहे हैं। अमित शाह का योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

विधि-विधान के साथ पूजन किया

नामांकन से पहले सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान शंकर के पुत्र भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजन किया। इसी क्रम में अंत में रुद्राभिषेक की आनुष्ठानिक प्रक्रिया वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न की गई।

Uttarakhand Uttarakhand

परंपरागत रही दिनचर्या

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

रुद्राभिषेक से पहले गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार की सुबह की मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। तड़के आवास से निकलने बाद उन्होंने सबसे पहले बाबा गोरखनाथ के दरबार में शीश नवाया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी पूजा-अर्चना की। अपने गुरु बह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद भी लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए वह गौशाला पहुंचे, जहां करीब आधा घंटा गायों के बीच गुजारा और उन्हें दुलराया-पुचकारा।