टिहरी का रण: चुनावी समर में कुनबा बढ़ाने में जुटी उजपा

नई टिहरी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

चुनावी समर में उजपा अपना कुनबा बढ़ाने के लिए जी तोड़ प्रयास में लगी है। चुनावी प्रचार को यहाँ कैडर बढ़ाने के लिए उजपा राजनीतिक विचारधारा में रूचि रखने वाले लोगों को शामिल करने में जुटी है। इसी क्रम में उजपा के कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी दिनेश धनै की मौजूदगी में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सतेंद्र नेगी और पूर्व सभासद मानवेन्द्र रावत के नेतृत्व में प्रवीन डबराल, दिनेश डबराल अमन, रामकिशन, मनोज डबराल, जीतेंद्र रावत, अनिता बहुगुणा, रोशनी देवी सहित कई लोगों ने उजपा का दामन थामा। पार्टी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी विक्रम कठैत ने बताया कि पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों ने एक सुर में पार्टी  प्रत्याशी दिनेश धनै को विजयी बनाने का संंकल्प लिया।

Uttarakhand Uttarakhand