चारधाम यात्रा 2022: 8 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, वसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की गई तारीख

नई टिहरी।

Uttarakhand

देश के चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर अबूझ मुहूर्त को देखते हुए भगवान विष्णु को समर्पित बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने के तारीख की घोषणा कर दी गई। 8 मई को प्रातः 6.15 ब्रह्म बेला में श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम की पूजा में 6 माह तक अभिषेक पूजा में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को पिरोने की तिथि 22 अप्रैल निश्चित की गई है। इससे पूर्व भगवान बद्री विशाल का तेल कलश गाडू घड़ा बद्रीनाथ धाम के पुजारी समुदाय डिमरी धार्मिक पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा नरेंद्रनगर राज महल पहुंचाया गया। पूजा कार्य पंडित उनियाल ने सम्पन्न की।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस अवसर पर नरेंद्र नगर राज महल में बद्रीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदिरि, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पवार, सदस्य आशुतोष डिमरी, भास्कर डिमरी, श्रीनिवास पोस्ती, वीरेंद्र सिंह अस्वाल,राजपाल जरदारी, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल,विशेष कार्याधिकारी राकेश सेमवाल, ठाकुर भवानी सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।