नरेंद्रनगर की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है : हिमांशु बिजल्वाण

नई टिहरी।

Uttarakhand

नरेन्द्रनगर विधानसभा के गजा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि अब जनता परिवर्तन चाहती है। कहा कि विधानसभा नरेन्द्रनगर की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का सिपाही हूं तथा कांग्रेस के प्रत्याशी ओम गोपाल रावत को जिताने के लिए काम कर रहा हूं। प्रदेश महामंत्री हिमांशु विजलवाण ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जीत के लिए काम करें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही उन्होंने कहा कि अधिक जोश और होश के साथ आप सभी हर गांव गली में प्रचार प्रसार करें । गजा पहुंचते ही सैकड़ों लोगों ने ढोल दमाऊ के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के कुंवर सिंह चौहान, टंखी सिंह नेगी, राजबीर भंडारी, अनोर बंठवाण, सुशील कोठारी, बिरेंद्र सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह चौहान, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर प्रचार प्रसार किया। हिमांशु विजलवाण ने गजा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद पोखरी, चाका, लसेर , बाजार में भी जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत को जिताने की अपील की ।