स्कूलो़ में लौटी रौनक: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, उत्तराखंड में आज से खुले स्कूलों में एसओपी का कड़ाई से किया जा रहा पालन

देहरादून।

Uttarakhand

कोरोना महामारी का असर कम होने के साथ ही सोमवार से उत्तराखंड में फिर से स्कूल खोल दिए गए हैं। उत्तराखंड में पहली से नौंवी कक्षा तक के स्कूल खोले गए हैं।

आज सुबह स्कूल जाने को लेकर बच्चे भी उत्साहित दिखे गए। दो दिन पहले शिक्षा विभाग सचिव ने आदेश जारी किए थे कि बच्चों के लिए भौतिक रूप से स्कूलों का संचालन किया जाए। साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं का सिलसिला भी जारी रहेगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

स्कूल के मुख्य गेट पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के साथ स्कूल में प्रवेश के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। आज स्कूलों में शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत स्कूल का संचालन किए जाते हुए देखा गया।