रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा-पीएम मोदी के राज में देश सुरक्षित, सीमाएं हुई मजबूत

घनसाली/गजा।

Uttarakhand

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि पांच सालों में पहाड़ के क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है। गांव-गांव में सड़क पहुंच चुकी है उसके साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कहा मोदी राज में देश सुरक्षित है। सीमाएं मजबूत हुई हैं और सीमा पर ढांचागत विकास हो रहा है।

शुक्रवार को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घनसाली और गजा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। घनसाली से भाजपा प्रत्याशी शक्ति लाल शाह के समर्थन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घनसाली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में फिर भाजपा की बनने जा रही है। उन्होंने घनसाली के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की। कहा कि आज देश कमजोर नहीं बल्कि मजबूत भारत बनकर खड़ा है। देश के सैनिक दुश्मन को सीमा पार जाकर उसी के घर में मारने की ताकत रखते हैं। कहा उत्तराखंड में फिर एक बार भाजपा कि सरकार बनने जा रही है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

नरेंद्र नगर विधानसभा के गजा में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो डबल इंजन की सरकार राज्य हित में अधिक विकास कार्यों को करेगी। उन्होंने कहा कि यह देवभूमि है और सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। कहा कि पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अनेक काम हुए । भारतीय जनता पार्टी ने विकास किया है व विकास करेगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।