उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

उत्तरकाशी:

Uttarakhand

उत्तरकाशी में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता थी। भूकंप उत्तरकाशी से 39 किमी पूर्व में सुबह करीब 5.03 बजे आया। भूकंप का केंद्र अक्षांश 30.72 और देशांतर 78.85 था जिसकी गहराई 28 किमी थी। अब तक किसी के नुकसान या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand