उत्तराखंड मुकाबले को तैयार:प्रदेश में आज शाम को थम जाएगा प्रचार का शोर…वोटरों को लुभाने के लिए स्टारवार…दिग्गज लगाएंगे पूरा जोर

देहरादून।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को सभी दलों के स्टार प्रचारक ताकत लगाएंगे। भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रचार की कमान संभालेंगे। वहीं, कांग्रेस में प्रचार का जिम्मा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के पास रहेगा। वहीं, आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया भी मैदान में होंगे।बताते चलें कि उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के गठन के लिए 14 फरवरी को होने जा रहे मतदान से पूर्व आज शनिवार शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

Uttarakhand Uttarakhand
प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सियासी पार्टियों का पूरा जोर अधिक से अधिक मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने पर रहेगा। इसके लिए सियासी दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोटद्वार, रूड़की और टिहरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह धनोल्टी, रायपुर और सहसपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यमकेश्वर, सल्ट और रामनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के हक में वोट की अपील करेंगे।
कांग्रेस पार्टी ने भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खटीमा, हल्द्वानी और श्रीनगर गढ़वाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कोटद्वार, यमकेश्वर और नरेंद्रनगर में सभाएं करेंगे।
वहीं आम आदमी पार्टी के दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया विकासनगर, सहसपुर, मसूरी और डोईवाला में पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। शनिवार शाम को पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाने के बाद उम्मीदवार डोर टु डोर जनसंपर्क ही कर सकेंगे।