नरेंद्रनगर से दु:खद खबर:गुलदार ने बुर्जुग को बनाया निवाला, दहशत का माहौल

नरेंद्रनगर वन प्रभाग के ग्राम पसर निवासी एक 54 वर्षीय बुजुर्ग को गुलदार ने हमला कर मार डाला। सोमवार सुबह  गुलदार बुजुर्ग को घसीटकर झाड़ी में ले गया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

ग्रामीण गजें सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढे़ पांच बजे पसर गाँव निवासी राजेन्द्र सिंह अपने घर के आंगन में थे। तभी पहले से ही घात लगाए गुलदान ने राजेंद्र सिंह पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में जब गांव के लोगों ने घर के बाहर खून देखा तो राजेन्द्र सिंह की खोजबीन शुरू की। खोजबीन के बाद राजेन्द्र सिंह का शव घर से थोड़ी दूर मिलते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने वन विभाग से शीघ्र गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग के एसडीओ ने बताया कि टीम भेज दी गई है।

Uttarakhand Uttarakhand