दु:खद:गुलदार ने एक व्यक्ति को बनाया निवाला, दहशत का माहौल

नरेंद्रनगर

Uttarakhand

नरेंद्रनगर के ग्राम पसर निवासी एक 54 वर्षीय राजेन्द्र सिंह को गुलदार ने हमला कर मार डाला। सोमवार सुबह  गुलदार बुजुर्ग को घसीटकर झाड़ी में ले गया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

ग्रामीण ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढे़ पांच बजे पसर गाँव निवासी राजेन्द्र सिंह अपने घर के आंगन में थे। तभी पहले से ही घात लगाए गुलदार ने राजेंद्र सिंह पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में जब गांव के लोगों ने घर के बाहर खून देखा तो राजेन्द्र सिंह की खोजबीन शुरू की। खोजबीन के बाद राजेन्द्र सिंह का शव घर से थोड़ी दूर मिलते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने वन विभाग से शीघ्र गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग के एसडीओ ने बताया कि टीम पहुँच गई है।