आदमखोर गुलदार को मारी गोली, जंगल में भागा

नरेंद्रनगर

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

गजा के पसर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर गुलदार का जल्द ही अंत हो जाएगा। सोमवार देर शाम को गुलदार एक बार फिर से गाँव के पास घटना स्थल पर पहुँच गया। गुलदार को देखते ही वन विभाग के शूटर ने आदमखोर पर गोली मारी। लेकिन अंधेरा होने के कारण अभी यह साफ नहीं हो पाया कि गोली गुलदार को लगी या नहीं। बताया गया कि गुलदार अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर भाग गया। विभाग के शूटर मौके पर ही तैनात हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुबह अंधेरा छंटते ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Uttarakhand Uttarakhand