पसर में गुलदार का आतंक: आदमखोर पर मारी गोली, और फिर…

पसर गाँव में वन विभाग की टीम

नरेंद्रनगर

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

गजा के पसर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर गुलदार का जल्द ही अंत हो जाएगा। सोमवार रात्रि को गुलदार एक बार फिर से गाँव के पास घटना स्थल पर धमक गया। गुलदार को देखते ही वन विभाग के शिकारी ने आदमखोर पर गोली मारी। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए गुलदार नीचे खाई की ओर भाग गया। सोमवार सुबह तक अभी यह साफ नहीं हो पाया कि गोली गुलदार को लगी है या नहीं। वन विभाग के साथ शिकारी दल की टीम गुलदार की तलाश में जुटी है। वन विभाग का कहना है कि गुलदार की तलाश के लिए टीम लगी हुई है।

Uttarakhand Uttarakhand