लक्ष्मण झूला क्षेत्र में बगीचे में सो रहे एक फक्कड़ बाबा को हाथी ने पटक कर मार डाला, एक बाबा घायल

ऋषिकेश। 

Uttarakhand

आश्रमों की नगरी ऋषिकेश से सटे थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में बगीचे में सो रहे एक फक्कड़ बाबा को हाथी ने पटक कर मार डाला। साथ ही उसने दूसरे बाबा पर भी हमला किया। पुलिस ने घायल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

पुलिस गेस्ट हाउस निकट भागीरथी धाम मार्ग पर रात्रि में बगीचे के किनारे फक्कड़ संन्यासी और साधु सोये रहते हैं। सोमवार तड़के बगीचे में आए हाथी ने वहां सोये एक फक्कड़ बाबा को जमीन में पटक कर मार डाला। करीब 50 वर्षीय इस फक्कड़ बाबा के आसपास और भी बाबा सोए थे। एक अन्य फक्कड़ को भी हाथी ने ठोकर मारी, कुछ दूर जाकर वह गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद थाना अध्यक्ष वीरेंद्र रमोला पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। साथ ही वन विभाग को भी सूचित किया गया। हाथी तब तक बगीचे के रास्ते जंगल की ओर चला गया। मृतक की शिनाख्त मदन दास (50 वर्ष) निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। मौके पर पुलिस और वन विभाग के कर्मी तैनात हैं।