विधायक उमेश कुमार का बड़ा ऐलान-गरीब और अनाथ बच्चों की मदद में खर्च करेंगे तनख़्वाह

देहरादून।

पेशे से पत्रकार और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने घोषणा की है कि वह अपने विधायक होते हुए मिलने वाली तनख्वाह से केवल अनाथ बच्चियों की शादी और गरीब बच्चों को मदद देंगे उसका ₹1 भी वह निजी कार्य में खर्च नहीं करेंगे.

ट्विटर के माध्यम से उमेश कुमार ने यह घोषणा की और घोषणा के साथ ही लोगों की प्रतिक्रियाएं उन्हें मिलनी शुरू हो गई जिसमें लोगों ने इस बाबत उन्हें धन्यवाद किया है.