Holi 2022 : राजेश्वर पैन्यूली ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई एवं शुभकामनाएं, कहा-भाईचारे और सौहार्द की भावना को प्रगाढ़ करने का संकल्प लें

नई टिहरी।

Uttarakhand

रंगों के पर्व की शुरुआत आज से हो गई है। इस अवसर पर सभी एक-दूसरे को होली की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ बीजेपी नेता राजेश्वर पैन्यूली ने भी प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्योहार है। इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन लोगों के बीच खुशियां बांटने का है। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएगी।

राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत हुई है। वहीं, उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि ”हम लोग प्रतापनगर सीट में कड़ी मेहनत के बाद भी जीत हासिल नहीं कर पाए। यह बात हमारे मन में टीस दे रही है।”

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि प्रतापनगर में विकास के पहिए को रुकने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सरकार के स्तर पर मामलों को उठाया जाता रहेगा।