दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे जापान के PM किशिदा, भारत-जापान शिखर बैठक में लेंगे हिस्सा, भारत में 42 अरब डॉलर निवेश की घोषणा संभव

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भारत के दो दिवसीय दौरे नई दिल्ली पहुंचे हैं। वो 19 और 20 मार्च को नई दिल्ली में ही रहेंगे। दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें रिसीव कर उनकी अगवानी की है। पीएम किशिदा आज शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि अपनी भारत यात्रा के दौरान पीएम किशिदा भारत के लिए पांच ट्रिलियन येन (42 अरब अमेरिकी डालर) के निवेश की योजना की घोषणा कर सकते हैं। इस दौरान वो 14वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand