‘गुडबाय’ की शूटिंग के लिए नरेंद्रनगर पहुंचे अमिताभ बच्चन, पहाड़ की हसीन वादियों का लुत्फ उठाया

नई टिहरी। देवभूमि की हसीन वादियों से बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित रहे हैं। यही कारण है कि एक बार फिर से उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी नई फिल्म ‘गुड बाय’ की शूटिंग के लिए नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल पहुंचे। इस दौरान बिग बी विहंगम पहाड़ियों और प्रकृति की खूबसूरती पर फिदा दिखे। अभिनेता बच्चन 26 मार्च से 6 अप्रैल तक ऋषिकेश, देहरादून सहित कई स्थानों पर शूटिंग करने वाले हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

देवभूमि उत्तराखंड की हसीन वादियों की बात ही कुछ अलग है। यही कारण है कि देवभूमि की विहंगम और खूबसूरत वादियां में शूटिंग के लिए फिल्मी सितारे लगातार उत्तराखंड का रूख कर रहे हैं। दरअसल, सिनेमा जगत में काम करने वाले पेशेवर हमेशा ऐसी जगहों की तलाश करते रहते हैं, जहां वे प्रकृति से जुड़ सकें और शांत-सुरम्य वादियों के अनुभवों को पर्दे पर उतार सकें। ऐसे में शुक्रवार को बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी अगली फिल्म गुडबाय की शूटिंग के लिए विशेष चार्टड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर अमिताभ ने स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमिताभ को एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर लाया गया। बिग बी की झलक पाने के लिए प्रशंसक एकत्रित हो गए। लेकिन अमिताभ की सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि कोई नजदीक नहीं जा सका। इसके बाद अमिताभ कार से नरेंद्रनगर आनंदा होटल में पहुंचते ही सीधे अपने कमरे में चले गए। खबर की जानकारी मिलते ही प्रशंसक होटल के आस-पास पहुंचे। लेकिन अमिताभ अपने कमरे से बाहर नहीं आए।

Uttarakhand Uttarakhand