चंबा : ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले चोरों का गिरोह पुलिस के गिरफ्त में

नई टिहरी।

Uttarakhand

चंबा थाना अंतगर्त आरती ज्वेलर्स की दुकान में शुक्रवार को तीन महिला व एक पुरुष ग्राहक बनकर आए तथा ज्वेलरी खरीदने की बात कही। गले व कान के विभिन्न आभूषण देखने के पश्चात डिजाइन पसंद न आना बता कर चले जाने पर जब दुकान स्वामी द्वारा दिखाई गई ज्वेलरी को इकट्ठा किया गया तो उसमें कुछ ज्वेलरी कम पाई गई। शक होने पर दुकान स्वामी मोहित पंवार पुत्र सुमन पंवार निवासी मसूरी रोड, चंबा द्वारा दुकान पर CCTV फुटेज चैक किया तो उक्त महिलाएं ज्वेलरी चोरी कर जेब में रखते हुए दिखाई दी।

दुकान स्वामी की ओर से गत सांय पांच बजे घटना की सूचना थाना चंबा में दी गई, जिस पर थाना चंबा में अज्ञात अभियुक्तगणों के विरुद्ध चोरी का अभियोग पंजीकृत कर सूचना उच्चाधिकारियों को दी गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने हेतु C.O टिहरी महेश चंद्र बिंजोला के पर्यवेक्षण में S.H.O चंबा पंकज देवरानी के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर जनपद के थाना नरेंद्रनगर, मुनीकीरेती सहित अन्य थानों से घटना की जानकारी साझा कर अभियुक्तगणों की तलाश में जनपद स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान के फलस्वरूप पुलिस द्वारा भद्रकाली के निकट एक I-20 कार DL07CL-3492 सहित चारों अभियुक्तगणों को अभियोग कायमी के 05 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई ज्वेलरी की शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी।

Uttarakhand Uttarakhand

नाम-पता अभियुक्तगण
—————————————-
1:- गीता पत्नी राजेश निवासी अंबेडकरनगर कटघर, मुरादाबाद (उ0प्र0)
2: कुसुम पत्नी सतपाल निवासी सुलतानपुरी, दिल्ली।

3:- मंजू पत्नी सुंदर निवासी E-64, E-block, गंगा विहार,दिल्ली।
4:-मुस्तफा रमजानी पुत्र सी0 रमजानी निवासी मकान नंबर E-49/J-27, गली नंबर 07, जनता मजदूर कॉलोनी गढ़ी रोड़ उत्तर पूर्वी दिल्ली।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

पुलिस टीम (थाना चम्बा)
—————————————-
1:-Insp पंकज देवरानी (SHO)
2:-S.S.I नवीन जुराल
3:-Cons. भास्कर
4:-Cons. शेर सिंह
5:-Lady Cons. पूजा
6:-Lady Cons. सोबिता