प्रतापनगर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बनेगी एक समन्वय टीम: राजेश्वर पैन्यूली

नई दिल्ली

Uttarakhand

बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्थानीय लोग सक्रिय हो गए हैं। इसको लेकर नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार के साथ समन्वय के लिए एक टीम बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश्वर पैन्यूली के नेतृत्व में आयोजित बैठक में प्रतापनगर के लोगों ने क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेत्र विकास से काफी पिछड़ा हुआ है। केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है, लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा का केंडिडेट चुनाव हार गया है। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करवाने के लिए सरकार से समन्वय के लिए एक टीम बनाई जाएगी।

Uttarakhand Uttarakhand

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को लेकर जागरूक लोगों की एक टीम बनाई जाएगी। जो केंद्र और राज्य सरकार से मिलकर समस्याओं को रखेगी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इस मौके पर गिरीश शर्मा, अनिल पंत, देव सिंह रावत, राजपाल पंवार, आजाद नेगी आदि मौजूद थे।