उत्तराखंड विधानसभा का प्रथम सत्र शुरू : राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ आगाज

देहरादून।

Uttarakhand

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय प्रथम सत्र आज मंगलवार से शुरू हो गया है। बजट अभिभाषण के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल को पुलिस की टुकड़ी की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सुबह 11 बजे से राज्यपाल  का अभिभाषण शुरू हुआ।

Uttarakhand Uttarakhand

आज शाम को ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का लेखानुदान सदन पटल पर रखेंगे। इससे पूर्व सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में एजेंडा तय किया गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पहली बार सदन को संचालित करना उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण है। साथ ही उनके लिए चुनौती भी है। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों से सत्र शांतिपूर्वक एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सहयोग की अपेक्षा की है।