महंगाई मुक्त भारत अभियान: पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध जताया

नरेंद्रनगर :

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्धि व महंगाई को लेकर नरेंद्रनगर में विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को फूल माला पहनाकर विरोध दर्ज कराया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग/नरेंद्रनगर की ओर से नरेंद्रनगर में प्रदेश में महंगाई के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस के सिलेंडर को फूल मालाएं पहनाकर दामों में हो रही वृद्धि के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

Uttarakhand Uttarakhand
पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा सरकार द्वारा महंगाई को लगातार बढ़ाया जा रहा है जिससे जनता त्रस्त है यदि इस पर केंद्र सरकार ने अंकुश नहीं लगाया तो और बड़े आंदोलन कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश और देश में किए जाएंगे।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, दुर्गा राणा, कपिल जोशी, महावीर सिंह खरोला, नरेंद्रनगर शहर अध्यक्ष मनवीर सिंह नेगी, शिवम भट्ट, दुर्गेश उनियाल, सर्वेंद्र कंडियाल, दिनेश सकलानी, भावना जोशी, पूनम नेगी, आशा पंवार, बलदेव भंडारी आदि थे।