आधी रात CM योगी के ऑफिस का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, एक के बाद एक किए गए कई ट्वीट

लखनऊ

Uttarakhand

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल शुक्रवार देर रात हैक हो गया। हैकर्स ने शनिवार रात 12 बजकर 43 मिनट पर मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @CMOfficeUP को हैक कर लिया। हैकर्स ने सीएम योगी के ऑफिस के ट्विटर हैंडल को हैक करने के बाद उसकी डीपी भी बदल दिया और एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इसके अलावा हैकर्स ने सैकड़ों यूजर्स को टैग किया।

Uttarakhand Uttarakhand

हैकर्स ने ट्विटर हैंडल का प्रोफाइल बदला

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

हैकर्स ने ट्विटर हैंडल का प्रोफाइल फोटो और बायो को भी बदल दिया। हैकर ने बायो में सीएम योगी के दफ्तर की जगह @BoredApeYC @YugaLabs लिख दिया। साथ ही एक ट्वीट को पिन टू टॉप यानी सबसे ऊपर कर दिया। ताजा जानकारी के मुताबिक ट्विटर हैंडल आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही पोस्ट भी ट्वीट गए हैं।