चंबा अस्पताल का आधी रात काे विधायक किशोर ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद मिले चिकित्सा कर्मी

नई टिहरी।

Uttarakhand

चार धाम यात्रा रूट और जनपद के मुख्य केंद्र बिंदु चंबा का सबसे बड़ा अस्पताल ‘भगवान भरोसे’ चल रहा है और स्वास्थ्य व्यवस्था इमरजेंसी में चल रही है। जी हाँ, गत आधी रात 12 बजे विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। हैरान करने वाली बात यह है कि अस्पताल में चिकित्सा कर्मी नदारद मिले।

विधायक किशोर उपाध्याय ने CMO को पत्र लिखते हुए कहा कि –

Uttarakhand Uttarakhand

CMO साहेब,

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

चम्बा जनपद का हृदय स्थल है।
अभी PHC चम्बा गया, उजाड़पट पड़ा हुआ है। दरवाज़े खुले हैं।आवाज़ लगाई, गाड़ी का हॉर्न बजाया। इंसान तो दूर की बात चिड़िया भी नहीं आयी।
खुद वीडियो में देख लीजिये।
सोच रहा हूँ, मा. स्वास्थ्य मन्त्री व मुख्यमंत्री जी को जगा दूँ, पहला मौक़ा है, इसलिये यह कदम नहीं उठा रहा हूँ।
कल से कभी भी किसी भी समय स्वास्थ्य से सम्बंधित जगह की ओर जाऊँ तो नियमानुसार व्यवस्था चाक-चौबन्द रहे, मेरी आपसे अपेक्षा है, इसलिये भी कि आप लोगों को जनता भगवान से कम नहीं मानती है। जान है, तो जहान है।