सीएम धामी पहुंचे गंगोत्री धाम, माँ गंगा का किया पूजन

गंगोत्री

Uttarakhand

सीएम पुष्कर सिंह धामी विश्व प्रसिध्द गंगोत्री धाम पहुँच गए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट आज मंगलवार सुबह 11:15 बजे अक्षय तृतीय के शुभ पर्व पर खुलेंगे। गंगोत्री धाम परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ गंगा की पूजा अर्चना कर रहे हैं। माँ गंगा की डोली धाम के मुख्य गेट के बाहर विराजमान है। श्रद्धालु परिसर से ही डोली के दर्शन कर रहे हैं। गंगोत्री धाम परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी गंगा घाट पर पूजा अर्चना कर रहे हैं। 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand