बदरीनाथ धाम तीर्थ पुरोहितों ने अधिग्रहण बिना आवास गिराने का किया विरोध

देवप्रयाग

Uttarakhand

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान में अधिग्रहण के बिना तीर्थ पुरोहितों के आवासों को गिराने के प्रयासों से पुरोहित समाज में जबरदस्त रोष बना है। तीर्थ पुरोहितों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को कश्मीरी पंडितो के साथ की गई ज्यादती के समान बताया है।

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चमोली प्रशासन ने तीर्थ पुरोहितों के पैतृक घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत देवप्रयाग निवासी तीर्थ पुरोहित चिरंजी लाल पंचपुरी का पुश्तैनी घर की दीवार बिना नोटिस गिरा दी गई। इससे घर में रखे सामान की चोरी किए जाने का रास्ता भी खुल गया।

Uttarakhand Uttarakhand

आर्थिक तौर पर कमजोर तीर्थ पुरोहित चिरंजीलाल का कहना है कि प्रशासन द्वारा बिना वजह उनके घर पर जे सी बी चलवा दी गई। श्री बदरीश पंडा पंचायत के अनुसार सरकार तीर्थ पुरोहितों से अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। कानून की धज्जिया उड़ाता जिला प्रशासन चमोली उनकी भूमि भवनों को बिना वजह क्षति ग्रस्त कर रहा है। पंडा पंचायत ने प्रशासन को चेतावनी देते कहा है कि वह तीर्थ पुरोहितों को कमजोर नहीं समझे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

तप्त कुंड आंदोलन की याद दिलाते पंचायत ने कहा जेल भरो अभियान के चलते तत्कालीन उ प्र सरकार को भी तीर्थ पुरोहितों के सामने झुकना पड़ा था। मास्टर प्लान के नाम पर तीर्थ पुरोहितों व हक हकुक धारियों के कानूनी अधिकार खतम करने की कोशिशों का कड़ा विरोध किया जाएगा।