चंबा में सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर, बाइक बनी आग का गोला

नई टिहरी।

Uttarakhand

ऋषिकेश-चंबा राजमार्ग पर दिखोल गांव के निकट कार और बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई। बाइक में आग लगने से पहले ही इस पर सवार युवकों ने वाहन छोड़कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार युवकों को जिला अस्पताल बौराड़ी भर्ती कराया है।

शुक्रवार शाम को चंबा के निकट दिखोलगांव में सुरंग को जाने वाले तिराहे पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसके कुछ देर बाद ही बाइक में आग लग गई, जिससे कुछ ही देर में बाइक आग का गोला बन गई। हालांकि टक्कर के बाद बाइक में सवार दो युवकों ने वाहन छोड़ दिया था। आग लगने से बाइक जलकर पूरी तरह से खाक हो गई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

एसएसआई नवीन जुराल ने बताया कि कार बाइक की भिड़ंत में घायल बाइक में सवार दो युवकों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया है। टक्कर से बाइक में आग लग गई थी।