मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया, RTO दिनेश चंद्र पिठोई निलंबित

देहरादून

Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह करीब दस बजे मुख्‍यमंत्री के अचानक आरटीओ पहुंचने से हड़कंप मच गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

आर.टी.ओ. कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारीगण कार्यालय में अनुपस्थित मिले। इस अनुशासनहीनता को देखते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) दिनेश चंद्र पिठोई पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को अन्य जो भी कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं थे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोकने हेतु निर्देशित किया।