बीजेपी ने कल्पना सैनी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर सभी को चौंकाया

देहरादून

Uttarakhand

भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशी के लिए डॉ. कल्पना सैनी के नाम का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड से रिक्त होने जा रही राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा ने डा कल्पना सैनी को प्रत्याशी बनाया है। शिक्षाविद् डा सैनी वर्तमान में उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं। राज्य विधानसभा में भाजपा के पास दो-तिहाई बहुमत होने के चलते उनकी जीत तय है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उत्तराखंड से राज्यसभा की तीन सीटों में से वर्तमान में दो भाजपा के पास हैं। रिक्त हो रही तीसरी सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के प्रदीप टम्टा कर रहे हैं। इस सीट के लिए 10 जून को चुनाव होना है। इसे देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा से दावेदारों के नाम का पैनल मांगा था। दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशी के लिए डा कल्पना सैनी के नाम पर मुहर लगी।