स्वामी रामतीर्थ परिसर में शीत जलीय मत्स्य विविधता पर कार्यशाला सम्पन्न

नई टिहरी।

Uttarakhand

स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के जंतु विज्ञान विभाग की ओर से शीत जलीय मत्स्य विविधता, उनकी पहचान और संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों को पर्वतीय क्षेत्रों के जल स्रोतों में पाई जाने वाली विभिन्न मत्स्य प्रजातियों की पहचान और उनके संरक्षण का तकनीकी एवम व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान प्रो एन के अग्रवाल ने प्रभारी कैंपस निदेशक प्रो एम एम एस नेगी काे बुके देकर अभिनंदन किया। कैंपस के प्रभारी निदेशक प्रो एम एम एस नेगी द्वारा छात्रों को कार्यक्रम की महत्ता पर संक्षिप्त विवरण दिया गया। यह कार्यक्रम तीन तकनीकी सत्रों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवींद्र सिंह द्वारा किया गया।

कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में उपरी गंगा नदी तंत्र में मत्स्य प्रजातियों की वर्तमान स्थिति, उनकी पहचान और उनके संरक्षण के विषय में प्रो एन के अग्रवाल द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं द्वितीय तकनीकी सत्र में डॉ. गुरनाम सिंह, जम्मू कश्मीर प्रदेश के आये हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता द्वारा मत्स्य प्रजातियों के पहचान हेतु विभिन्न तकनीकी तरीकों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के तृतीय तकनीकी एवम प्रायोगिक सत्र में डॉ. गुरनाम सिंह द्वारा भागीरथी एवम अलकनंदा नदी की मत्स्य प्रजातियों की पहचान का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

डॉ. रवींद्र सिंह द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों के शीत जलीय धाराओं में पाई जाने वाली मत्स्य प्रजातियों के विभिन्न लक्षणों को बताते हेतु मत्स्य संपदा के विकास एवं संरक्षण हेतु जन संवेदना एवं जागरूकता की आवश्कता पर जोर दिया गया। वर्तमान में पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि भूमि की कमी को देखते हुए पर्वतीय जल स्रोतों में मत्स्य संपदा के विकास एवं सतत संतुलित वैज्ञानिक दोहन के द्वारा स्थानीय मानव आबादी के लिये उच्च पोषण युक्त भोजन की कमी को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में प्रतिभागियों के द्वारा अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस तरह के कार्यक्रम को समय समय पर निरंतर कराए जाने की आवश्कता पर जोर दिया गया। समापन पर कार्यक्रम सह संयोजक प्रोफेसर डीके शर्मा ने सभी प्रतिभागियों काे धन्यवाद दिया।

कार्यशाला में डा भारत भूषण सहित सभी प्रोफेसर, शोध छात्रों-स्मिता डंगवाल, प्रशंसा बछवान, विवेक कुमार, राजीव लोचन, मोहिनी राणा,ज्योति बिष्ट और स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं सहित कुल 80 प्रतिभागियों ने सक्रिय प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *