हर-हर गंगे, जय मां गंगे: हरिद्वार में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब, लोग लगा रहे आस्था की डुबकी

हरिद्वार।

Uttarakhand

उत्तराखंड की धर्मनगरी कहे जाने वाले हरिद्वार में हज़ारों नहीं बल्कि लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम गुरुवार को उमड़ने वाला है।गंगा दशहरा के पावन मौके पर यहां परंपरा के अनुसार बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान और दान आदि करने के लिए घाटों का रुख कर रहे हैं। बुधवार से ही इस पर्व को मनाने के लिए नगर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था और 9 अप्रैल की अलसुबह से ही हर की पैड़ी समेत कई घाटों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

गंगा दशहरा के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने तड़के सुबह से ही पुण्य की डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालु गंगा पूजन स्नान और ध्यान करने के बाद दान पुण्य भी कर रहे हैं। मोक्ष की कामना के साथ लोग हरिद्वार पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं कहना है कि भारतवर्ष से कोरोनावायरस जल्द से जल्द समाप्त हो ऐसी गंगा मैया से मनोकामना की है।