केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने टिहरी डैम टॉप और गैलरी का किया भ्रमण

नई टिहरी। 

Uttarakhand

कोयला, खनन एवं संसदीय मंत्री भारत सरकार प्रहलाद जोशी चोपड़ियाल गांव में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण करने के बाद टीएचडीसी गेस्ट हाउस बीपुरम पहुंचे। इस दौरान अधिशासी निदेशक टीएचडीसी टिहरी काम्प्लेक्स यू.के. सक्सेना ने केंद्रीय मंत्री को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। देर सायं केंद्रीय मंत्री ने टिहरी डैम टॉप एंड गैलरी का भ्रमण किया। महाप्रबंधक टीएचडीसी टिहरी एस.के. राय द्वारा टिहरी डैम के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान त्रिहरी जल शक्ति संग्रालय का निरीक्षण, श्रीदेव सुमन प्रेक्षागृह में “जर्नी ऑफ टिहरी डैम” डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रसारण तथा पॉवर हाउस का निरीक्षण किया गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस मौके पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, अध्यक्ष जिला पंचायत सोना सजवाण, जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी, संगठन मंत्री कुलदीप, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, सीएमओ संजय जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।