सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना की

बदरीनाथ

सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने आज बदरीनाथ धाम पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री धामी ने भगवान बदरीनाथ की पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्‍यमंत्री धामी ने बदरीनाथ एक्‍शन प्‍लान का जायजा लिया।

मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा कि केदारनाथ में दूसरे चरण का काम सुचारू रूप से चल रहा है। अब बदरीनाथ धाम में भी काम शुरू हो गया है।आज मैं इन कार्यों को देखने आया हूं। अब नवनिर्माण तेजी से होगा।