कांग्रेस ने जारी किया हेल्थ अपडेट: सोनिया गांधी को कोरोना संक्रमण के बाद सांस की नली में फंगल इंफेक्शन

नई दिल्ली

Uttarakhand

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी श्वास नली में संक्रमण से जूझ रही हैं। कोविड के बाद पिछले दिनों उनकी नाक में खून आया था। उनके स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को अहम जानकारियां साझा कीं।

इसमें बताया गया है कि उनकी सांस वाली नली में फंगल इंफेक्शन हो गया था जिसका इलाज किया जा रहा है। वे डाक्टरों की निगरानी में हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

नाक से आया था खून 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि कोरोना होने के बाद 12 जून को सोनिया गांधी की नाक से खून आया था, जिसके बाद तुरंत ही उनको दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद से वो हॉस्पिटल में हैं और उनका इलाज चल रहा है। गुरुवार को अस्पताल में ही सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई थी। जांच में पाया गया कि वो पता चला कि उनके लोवर रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट में भी फंगल इंफेक्शन है। बयान में बताया गया है कि सोनिया गांधी को पोस्ट कोविड सिम्टम्स समेत कई दिक्कतें हैं। फिलहाल वो अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।