सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर से टकराया पक्षी, वाराणसी में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से पक्षी के टकराने की घटना सामने आई है। इसके बाद से उनके हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है।


नई दिल्ली

Uttarakhand

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर की अचानक वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने रविवार सुबह 9.05 बजे सर्किट हाउस से पुलिस लाइन पहुंचे और हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए उड़ान भरी लेकिन पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करा दी गई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बताया जा रहा है कि लखनऊ से स्टेट प्लेन वाराणसी के लिए रवाना हो चुका है। अब स्टेट प्लेन से सीएम योगी जाएंगे।