उदयपुर हत्याकांड की एनआईए करेगी जांच, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश

नई दिल्ली

Uttarakhand

उदयपुर मर्डर केस में गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। हत्या की जांच करने का आदेश राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को दिया गया है। गृह मंत्रालय ने एनआईए को राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। इस मामले ने पूरे देश के लोगों के बीच सनसनी फैला दी। इसमें राजस्थान में उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र में सोमवार को दो व्यक्तियों ने एक दर्जी की कथित रूप से गला काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे राजस्थान में धारा 144 लागू कर दी गई है और कई जगहों पर इंटरनेट भी बंद कर दिया गया।

 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘गृह मंत्रालय ने एनआईए को राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच करने का निर्देश दिया है।’ उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन और अंतरराष्ट्रीय संलिप्तता की गहन जांच की जाएगी।