देवप्रयाग: जल पुलिस ने कांवड़िए को गंगा में डूबने से बचाया

देवप्रयाग

Uttarakhand

जल पुलिस की तत्परता से यहां भागीरथी अलकनंदा संगम पर गंगा में डूब रहे कांवड़िए को बचा लिया गया। युवक दिल्ली से अपने साथियों के साथ संगम पर नहाने पहुंचा था।

रविवार दोपहर दिल्ली के कावडि़ए का दल यहां संगम पर नहाने पहुंचा।इस बीच 22 वर्षीय मोहित पुत्र राकेश सिंह निवासी ई 80/3100 झिलमिल कालोनी, शाहदरा, दिल्ली भागीरथी की ओर लगी रेलिंग में चढ़ गया। यहां संतुलन बिगड़ने से वह भागीरथी की तेज धारा में गिर गया। मौके पर मौजूद जल पुलिस सिपाही पीयूष द्वारा युवक को बहते देख बिना देर किए लॉयबे ट्यूब उसकी ओर फेंक दिया गया। युवक मोहित ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद ट्यूब पर लगी रस्सी के सहारे जल पुलिस सिपाही ने युवक को तेज धारा से खींच लिया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मोहित के सकुशल निकाल लिए जाने पर उसके साथी भोले कि जय जयकार कर उठे।साथ ही देवप्रयाग जल पुलिस का सभी ने कई बार आभार जताया। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध मैठाणी के अनुसार संगम स्थल पर सभी से नहाते हुए सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है। मगर फिर भी यहां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है ऐसे में यहां जल पुलिस की तैनाती रहती है।