टिहरी: विधायक किशोर उपाध्याय ने पुनर्वास मसला हल न होने पर जताया क्षोभ

नई टिहरी।

Uttarakhand

विधायक किशोर उपाध्याय ने टिहरी बाँध से सम्बन्धित पुनर्वास से सम्बन्धित समस्याओं का लगभग तीन दशक का समय व्यतीत होने पर भी निराकरण न होने पर क्षोभ व्यक्त करते हुये पुनर्वास निदेशक को पत्र लिखकर एक माह में समस्याओं के निराकरण हेतु कहा है।

उपाध्याय ने कहा है कि दो-दो मुख्यमन्त्रियों की स्पष्ट घोषणाओं के बावजूद भी अभी तक अतिरिक्त भूमि पर क़ब्ज़े का नियमतीकरण, पानी-बिजली बिलों की माफ़ी, हनुमन्त राव कमेटी की संस्तुतियों के अनुसार विस्थापन की समस्याओं का निराकरण और अन्य विस्थापन के विषयों पर एक माह के उपरान्त बैठक आहूत करने हेतु कहा है।

उपाध्याय ने कहा कि नई टिहरी शहर और विस्थापित अन्य जगहों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा बिना सोचे विचारे अधिग्रहण करने से विकट स्थिति हुई है।

Uttarakhand Uttarakhand

उपाध्याय ने कहा है कि जिन लोगों की पुनर्वास से सम्बन्धित समस्यायें हैं यथाशीघ्र पुनर्वास निदेशक को लिखित में भेज दें, जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके और भविष्य में आहूत की जा रही बैठक का सकारात्मक परिणाम निकले।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

उपाध्याय ने कहा कि समन्वय समिति में जन प्रतिनिधियों को शामिल किया जाना चाहिये और वे इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी व सम्बन्धित मन्त्री से वार्ता करेंगे।